GautambudhnagarGreater noida news

जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च द्वारा एक दिवसीय प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का हुआ सफल आयोजन

जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च द्वारा एक दिवसीय प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का हुआ सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा: जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च द्वारा 16 अप्रैल 2026 को “प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप” का सफल आयोजन किया गया। यह एक दिवसीय गहन शोध कौशल विकास कार्यक्रम विशेष रूप से शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में शोध के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक सत्र लिए गए कार्यक्रम में तीन प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपने अनुभव और विशेषज्ञता से प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया:डॉ पुष्पेंद्र कुमार सूर्या द्वारा “डिजाइनिंग रिगोरस रिसर्च: फ़ाउंडफ़ाउंडेशन्स, फ़्रेमवर्क्स & मेथोडोलॉजिकल चॉइसेज” विषय पर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें शोध के मूलभूत सिद्धांतों एवं संरचनात्मक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया। डॉ अजय कुमार चौहान ने “लिवरेजिंग एआई टूल्स फॉर क्वालिटेटिव रिसर्च” विषय पर चर्चा की, जिसमें शोध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया गया। डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा “under एंड टेस्टिंग मेडिएशन एंड मॉडरेशन विषय पर प्रायोगिक सत्र लिया गया, जिससे प्रतिभागियों को डेटा विश्लेषण की उन्नत तकनीकों का अनुभव प्राप्त हुआ।इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को आधुनिक शोध पद्धतियों, डेटा विश्लेषण तकनीकों एवं एआई आधारित उपकरणों के उपयोग की व्यावहारिक समझ प्राप्त हुई।संस्थान के निदेशक एवं संकाय सदस्यों ने सभी अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उत्साह एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ हुआ, जिसने इस आयोजन को अत्यंत सफल बना दिया।

Related Articles

Back to top button