विश्व पर्यावरण दिवस वर्ष 2026 के अवसर पर विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण उद्यान विभाग द्वारा पौधारोपण का हुआ कार्यक्रम
विश्व पर्यावरण दिवस वर्ष 2026 के अवसर पर विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण उद्यान विभाग द्वारा पौधारोपण का हुआ कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा । विश्व पर्यावरण दिवस वर्ष 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री उ० प्र० के द्वारा दिये गये संकल्प के अनुपालन में विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण उद्यान विभाग द्वारा शहर में पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया। पौधारोपण हेतु थीम ” ‘ ” एक पेड मॉ के नाम रखा गया है। जिसके अंतर्गत पौधरोपण कार्य का शुभारम्भ ठाकुर धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर के द्वारा शान्ति देवी महाविघालय से किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी नन्द किशोर महाप्रबन्धक परियोजना राजेन्द्र सिंह भाटी एंव अन्य अधिकारी एंव कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे । विधायक द्वारा कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में भारत एंव प्रदेश में पेड़ों के महत्व के बारे में बताया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में वनाछादित क्षेत्र 6 प्रतिशत से बढाकर 10 प्रतिशत हो जाने की उपलब्धि को बताया । तत्पश्चात् इस अवसर पर शहर में विभिन्न स्थलों पर लगभग 25 हजार पेड / पौधे लगाये गये। जिसमें नीम, पीपल बरगद अर्जून आदि देशी प्रजातियों का रोपण किया गया।




