GautambudhnagarGreater noida news

सेक्टर बीटा-1 के पार्कों में नए नियम लागू, उल्लंघन पर ₹500 जुर्माना:आरडब्ल्यूए ने लगाए दिशानिर्देश बोर्ड

सेक्टर बीटा-1 के पार्कों में नए नियम लागू, उल्लंघन पर ₹500 जुर्माना:आरडब्ल्यूए ने लगाए दिशानिर्देश बोर्ड

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आरडब्ल्यूए ने पार्कों में अनुशासन बनाए रखने और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी पार्कों में दिशानिर्देश संबंधी सूचना पट्ट लगाए हैं। आरडब्ल्यूए द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पार्कों में कुत्ते लाना, क्रिकेट एवं फुटबॉल खेलना, फूल तोड़ना, बेंच हटाना, पार्क परिसर में शराब का सेवन करना तथा अश्लील हरकतें करना प्रतिबंधित है। इसके अलावा लोगों से कूड़ा-करकट निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई है। साथ ही रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक पार्कों में प्रवेश वर्जित रहेगा।आरडब्ल्यूए ने स्पष्ट किया है कि इन नियमों का उल्लंघन करने पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा। कार्यकारिणी का उद्देश्य सेक्टरवासियों में अपने क्षेत्र के प्रति जागरूकता, स्वच्छता और सामुदायिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के संरक्षक देवी शरण शर्मा एवं विनोद कसाना, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सचिव ओम प्रकाश शर्मा सहित रेसपाल भाटी, जयपाल चौधरी, अनवर हुसैन, सुरेंद्र सैनी, विनोद सोलंकी, आर.के. तिवारी, विवेक तालान, ओम विधा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button