जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा दीपावली पर्व के मौके पर दीपावली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा दीपावली पर्व के मौके पर दीपावली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा दीपावली पर्व के मौके पर दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर नोएडा के वाई० एम० सी० ए० परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश देना रहा।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कार्यकर्ताओं व गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नफरत पर प्रेम की जीत का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी हमेशा उस भारत की परंपरा का प्रतिनिधित्व करती है जहाँ सबको साथ लेकर चलना, सबको जोड़ना और समाज में प्रेम फैलाना हमारी पहचान रही है। आज जरूरत है कि हम राजनीति में भी संवाद, संवेदनशीलता और सम्मान की ज्योति जलाएं। कांग्रेस कार्यकर्ता दीपावली के इस अवसर पर यह संकल्प लें कि वे समाज में भाईचारा, शांति और न्याय का दीप जलाएंगे। भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के बीच कांग्रेस ही वह शक्ति है जो सबको जोड़ने का काम कर रही है।जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने अपनी बात को विस्तार देते हुए कहा कि प्रकाश के पर्व दीपावली के बहुत मायने हैं इस त्यौहार पर हम राजनीतिक कार्यकर्ता यह शपथ ले सकते हैं कि अगले एक वर्ष में हम समाज की बेहतरी के लिए और राजनीतिक बदलाव के लिए काम करेंगे फिर चाहे यह बदलाव राजनीति के माध्ययम से हम ला पाएं अथवा सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित होकर लाये। जिला कांग्रेस समन्वयक जोगश नेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता होने से पहले भारत देश के नागरिक है और यदि दीपोत्सव की भाँति हम लोग मिलकर शोषित – वंचित – दलित जैसे आम जनसामान्य के जीवन में उम्मीद की रौशनी की एक किरण भी हम लाने में कामयाब हो पाए तो समझिये सही मायनों में हम सभी हमारे नेता राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के ईमानदार सिपाही हैं और कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं।
दीपावली मिलन के कार्यक्रम के में जिला कांग्रेस की वार्षिक स्मारिका का विमोचन करते हुए जिले के वरिष्ठ पत्रकार और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों व समस्त गणमान्य जनों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की व सभी के कुशल मंगल की कामनाएं की। दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा,निशा शर्मा,रिज़वान चौधरी,संदीप नागर,रघुराज शर्मा,गौतम सिंह,रीमा नैयर,कपिल भाटी,आर के प्रथम,कैलाश बंसल,पुनीत कुमार मावी,नीरज लोहिया,रूबी चौहान,देवेश चौधरी,मोहम्मद तकि,रमेश वाल्मीकि,सुबोध भट्ट,नरेश कुमार शर्मा,सचिन शर्मा,नीरज शर्मा,मोहम्मद तनवीर अहमद,सचिन जीनवाल,विपिन त्यागी,अरविन्द रेक्सवाल,सतीश चंद्र वाल्मीकि,अमित कुमार,सूबेदार सतपाल सिंह,धर्मवीर सिंह प्रधान,धर्म सिंह जीनवाल,अरुण गुर्जर,गौरव वशिष्ठ,हरेंद्र शर्मा,हरकेश चौधरी,भगवती शर्मा,अशोक पंडित,दुष्यंत नागर,श्रुति कुमारी,अजय पहलवान,धीरे सिंह,रमेश चंद जीनवाल,मेहरचंद वाल्मीकि,दयानन्द नागर,शिव चौटाला,अधिवक्ता प्रिंस भाटी,अमित कुमार वर्मा,बीनू नेता जी,मोहित भाटी एडवोकेट,जगदीश,सुमित अत्रि,अजय कुमार,प्रबुद्ध कुमार जोशी,राजन वाल्मीकि,पवन भाटी एडवोकेट,सुमित नागर,जीतेन्द्र शर्मा,ज्ञान सिंह,कपिल खारी आदि लोग उपस्थित थे |



