GautambudhnagarGreater noida news
सेक्टर 36 में शराब के ठेके के विरोध में आरडबल्यूए अध्यक्ष डॉ.अजय भाटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी मेधा रूपम को दिया ज्ञापन
सेक्टर 36 में शराब के ठेके के विरोध में आरडबल्यूए अध्यक्ष डॉ.अजय भाटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी मेधा रूपम को दिया ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा । सेक्टर 36 में शराब के ठेके के विरोध में आरडबल्यूए अध्यक्ष डॉ.अजय भाटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी मेधा रूपम को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से स्थानीय निवासियों की भावनाओं एवं समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया। जिलाधिकारी को अवगत कराया कि ठेके के कारण क्षेत्र के सामाजिक वातावरण, महिलाओं की सुरक्षा तथा बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस विषय की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया कि वे मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करें तथा इस समस्या का उचित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।




