GautambudhnagarGreater Noida

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने लोकसभा क्षेत्र में किया तूफानी दौरा,भाजपा झूठ और जुमलो की सरकार समाजवादी पार्टी ही रखेगी पगड़ी का सम्मान। डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर

भाजपा झूठ और जुमलो की सरकार समाजवादी पार्टी ही रखेगी पगड़ी का सम्मान। डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर

इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण

युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार दिलाएगी इंडिया गठबंधन सरकार

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने लोकसभा क्षेत्र में किया तूफानी दौरा

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा।इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह नागर ने शनिवार को दादरी नगर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा, ओमिक्राउन,जू आदि सेक्टरों का दौरा किया इस दौरान उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर ने कहा कि बसपा प्रत्याशी के समाज की पगड़ी का सम्मान कभी भाजपा ने नही किया आज वह समाज एकजुट हो गया है भाजपा को केवल समाजवादी पार्टी ही हरा सकती ओर उनकी पगड़ी का सम्मान भी हमेशा समाजवादी पार्टी में ही रहा है। ओर हमेशा रहेगा भाजपा ने इलेक्ट्रोरल बांड के नाम पर लूट मचाई है, उसके कारण आज देश जनता लुट रही है। भाजपा ब्रह्माण्ड की सबसे झूठी पार्टी है। ओर कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों को धोखा दिया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। देशभर का किसान अधिकारों के लिए रोड पर उतरकर संघर्ष कर रहा है।भाजपा की दस साल की सरकार में देश में गरीबी और महंगाई से त्रस्त एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। भाजपा ने तीन काले कानून बनाकर किसानों की फसल और जमीन लूटने की साजिश की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार दिया जायेगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। किसानों की मुआवजा आदि समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों को रोजगार नहीं देना चाहती है। इसलिए जानबूझ कर परीक्षाओं के पेपर लीक कराये जा रहे है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म किया जायेगा। युवाओं को प्रशिक्षित कर अच्छे रोजगार उपलब्ध कराये जायेंगे। डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर ने कहा कि जनता में भाजपा को लेकर भारी नाराजगी और आक्रोश है।देशभर में भाजपा प्रत्याशियों और समर्थकों का जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता सत्ता के नशे में चूर भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का पश्चिम से पूर्व तक सफाया होने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button