GautambudhnagarGreater noida news

रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला का तीसरा स्थापना दिवस 6 मई को, असहायों की सेवा में समर्पित संस्था का सेवा समागम कार्यक्रम।

रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला का तीसरा स्थापना दिवस 6 मई को, असहायों की सेवा में समर्पित संस्था का सेवा समागम कार्यक्रम।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। अपने परिवारजनों से उपेक्षित, निर्धन व असहाय वृद्धजनों और गौमाताओं की सेवा में समर्पित रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला आगामी 6 मई 2025 को अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। यह सेवा समागम कार्यक्रम लॉएड कॉलेज के सामने, एमिटी रोड, नॉलेज पार्क-2 स्थित आश्रम परिसर में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जाएगा।ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, संस्था के सहयोगी सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा तथा सभी आगंतुकों के लिए भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है।उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में आश्रम में 60 वृद्धजन और 40 गौमाताएं पूर्णतः निःशुल्क निवासरत हैं। संस्था का उद्देश्य उन बेसहारा बुजुर्गों और गोवंश की सेवा करना है जो समाज में उपेक्षित हैं। संस्था की ओर से सभी गणमान्य अतिथियों एवं शहरवासियों से अपील की गई है कि वे इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं और जरूरतमंदों को आश्रम तक पहुँचाकर पुण्य लाभ अर्जित करें।वृद्ध आश्रम से संपर्क करने के लिए आप निम्न नंबरों पर कॉल कर सकते हैं – 6395010978, 9719777754

Related Articles

Back to top button