GautambudhnagarGreater noida news

रानी अहिल्या बाई की त्रिशताब्दी जन्म जयंती पर दादरी मे कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद कान्ता कर्दम हुईं शामिल 

रानी अहिल्या बाई की त्रिशताब्दी जन्म जयंती पर दादरी मे कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद कान्ता कर्दम हुईं शामिल 

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। रानी अहिल्या बाई की त्रिशताब्दी जन्म जयंती पर दादरी के मोहन कुंज भवन दादरी मे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 1500 सौ से अधिक की संख्या रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद कान्ता कर्दम एवं विशिष्ट अतिथि विधायक मास्टर तेजपाल नगर दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी ने किया ।

पूर्व सांसद कान्ता कर्दम जी ने कहा कि रानी अहिल्या बाई होल्कर जी भारत के मालवा साम्राज्य की मराठा होल्कर महारानी थी जिन का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद के चोडी गाँव में हुआ था उनके पिता मंकोज़ी राव शिंदे अपने गाँव के पाटिल थे जहाँ कन्याओं को शिक्षा की अनुमति न्ही थी इसके बावजूद उनके पिता ने उन्हें शिक्षा प्रदान की उनका जीवन संघर्षों के साथ बढ़ा भारतीय संस्कृति को बढ़ाने में रानियाँ महारानियाँ कोशल प्रतिभा सैन्य शक्ति न्याय निष्ठ मनोबल और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य किये उनमें से एक रानी अहिल्या बाई जी भी थी भगवान शिव सच्ची की उपासक थी उसके लिये उन्हें शिव कामिनी महा देवी अहिल्या बाई से भी जाना जाता हैं और उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आगे बढ़ाने को 30 प्रतिशत संसद में आरक्षण देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि रानी अहिल्यबाई ने जनता के सुख को सर्वोपरि माना अपने दुख को अविरत रखने वाली अधर्म से धर्म तक लोक कल्याणकारी दिशा दिखाने वाली भौतिक लालसा से अधिक आध्यात्मिक शांति शक्ति पर विश्वास रखने वाली देवी थी उन्होंने 1767 से 1795 तक के अपने कार्यकाल में कई सामाजिक कार्य क़िले विश्रामगृह कुँए सड़को के निर्माण के साथ ही मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया केदार नाथ से लेकर बाबा काशी विश्व नाथ मंदिर के साथ देवालयों को सुधार के ऐतिहासिक कार्य किये उनकी प्रेरणा से अभिभूत होकर भाजपा की आज की सरकारें लोक जन हित के काम कर रही है ।जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने काशी में भगवान राम मंदिर सीता माता लक्ष्मण शत्रुघ्न तथा वीर बजरंगी हनुमान की (श्रीराम पंचायतन) प्रतिमाएँ रानी अहिल्या बाई होल्कर जी द्वारा निर्मित की गई अनेकों जन हित के कार्य उनके द्वारा किये गए ऐतिहासिक कार्य मराठा की पुण्य भूमि पर विराज़मान हैं ।विचार गोष्ठी में बड़ी संख्या में नारी शक्ति ने भाग लिया उनका आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज दीपक नागर अहिल्याबाई जिला कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र कोरी रजनी तोमर सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी कर्मवीर आर्य नगराध्यक्ष राजीव सिंघल मास्टर रुस्तम बघेल अश्वनी गोयल वीरेन्द्र भाटी रवि जिन्दल विमल पुंडीर राज नागर विजय रावल डॉक्टर आरती पाल सुभाष बजरंगी हरिओम शर्मा पंकज तरुण भारद्वाज संगीता रावल अर्पणा सिंह ओमकार भाटी इन्द्र नागर अर्पित तिवारी मनोज भाटी केशव गोयल अभिषेक कौशिक अमित जैन राजपाल वाल्मीकि बॉबी देवी राजकुमारी शर्मा आदि 1500 सौ से अधिक संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने कार्यक्रम में भाग लिया ।

Related Articles

Back to top button