Greater Noida

नारी-शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर महिलाओं में खुशी। मोदी है तो मुमकिन है जयकारों के साथ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं ने निकाली पदयात्रा।

नारी-शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर महिलाओं में खुशी। मोदी है तो मुमकिन है जयकारों के साथ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं ने निकाली पदयात्रा।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने पर प्रधानमंत्री मोदी का गौतमबुद्धनगर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर के नेतृत्व पश्चिम क्षेत्र के जिला गौतमबुद्धनगर की विधानसभा क्षेत्र जेवर के कासना मंडल के कई बूथ पर पदयात्रा व प्ले-कार्ड के माध्यम से धन्यवाद व्यक्त किया। गौतमबुद्धनगर जिला की अध्यक्ष महिला मोर्चा रजनी तोमर के नेतृत्व में हर मंडल पर बूथ पदयात्रा कार्यक्रम हो रहे हैं। बिलासपुर कस्बे में कासना मंडल की अध्यक्ष ममता शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष रजनी तोमर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को जो सम्मान दिया है। वह ऐतिहासिक है। महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इस अधिनियम से महिलाओं को जनप्रतिनिधि के रूप में नेतृत्व का मौका मिलेगा। इस मौके पर ममता शर्मा ने कहा कि भाजपा पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने अपने संगठन में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देकर उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित की है इस अभियान में शशि कौशिक राजबाला चौधरी प्रतीक्षा शर्मा और महिला मोर्चा टीम की सदस्य मौजूद र

हीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button