GautambudhnagarGreater noida news

राजा जैतसिंह एवं मां पन्नाधाय के बलिदान को समर्पित जयंती समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पॉच महिलाओं को उप मुख्यमंत्री द्वारा किया गया पुरस्कृत

उप मुख्यमंत्री द्वारा बलिदान जयंती पर राजा जैतसिंह, मां पन्नाधाय, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू एवं डा0 राम मनोहर लोहिया को किया नमन।

राजा जैतसिंह एवं मां पन्नाधाय के बलिदान को समर्पित जयंती समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पॉच महिलाओं को उप मुख्यमंत्री द्वारा किया गया पुरस्कृत

गौतमबुद्धनगर। उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद गौतमबुद्धनगर भ्रमण के दौरान आम्रपाली इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राम बंबावड़ दादरी में पहुंचकर राजा जैतसिंह की 310वीं जयंती एवं मां पन्नाधाय की 535वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप सम्मल्लित हुये। इस अवसर राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, सांसद लोकसभा अमरोहा चौधरी कवर सिंह तवंर, विधायक दादरी तेजपाल नागर, विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह, विधायक लोनी नंद किशोर गुर्जर, विधायक नकुड़ कीरत सिंह, विधायक गंगोह मुकेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ रेखा रानी एवं राजा नैन सिंह ट्रस्ट के मा0 अध्यक्ष व सदस्यगण द्वारा उप मुख्यमंत्री को सामुहिक रूप से फूलमाला पहनाकर एवं पगड़ी बॉंधकर भव्य स्वागत किया तथा उनके जिवन परिचय पर लेखन चित्र भी भेंट किया गया।

उपमुख्यमंत्री द्वारा आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुये विरांगना मां पन्नाधाय के बलिदान की अमर गाथा का विस्तार से वर्णन करते हुये राजा जैतसिंह, मां पन्नाधाय, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू के बलिदान जयंती एवं डा0 राम मनोहर लोहिया की जन्म जयंती पर उनको नमन किया।

उन्होंने कहा कि हमें वीर शहीदों के बलिदानों एवं स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए क्योंकि उन्होंने जो दर्द, कष्ट और विपरीत परिस्थितियॉ झेली है, उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गनिर्देशन में भारत तेजी के साथ विकास कर रहा है। देश में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन का उत्थान हो रहा है। उन्होंने जनसामान्य को केन्द्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के सम्बन्ध बताते हुये बधाई दी तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी। आयोजित जयंती समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पॉच महिलाओं को उप मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, डीसीपी रवि शंकर निम, शक्ति मोहन अवस्थी, सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानन्द मिश्र, उप जिला अधिकारी अनुज नेहरा एवं सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button