GautambudhnagarGreater noida news

दादरी परिवर्तन यात्रा: 101 गांव पूरे, जन-जन तक पहुंच रहा परिवर्तन का संदेश । जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी

दादरी परिवर्तन यात्रा: 101 गांव पूरे, जन-जन तक पहुंच रहा परिवर्तन का संदेश

जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी

दादरी/ग्रेटर नोएडा।समाजवादी पार्टी की ‘दादरी परिवर्तन यात्रा’ के अंतर्गत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (समाजवादी युवजन सभा) अक्षय चौधरी (बिसरख) के नेतृत्व में दादरी विधानसभा में जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी है। इस ऐतिहासिक यात्रा ने बिसरख गांव से शुरू होकर, एनटीपीसी के गांवों, छोलस कलौंदा, पाली, तिलपता, मकोड़ा और रूपबास होते हुए 101 गांवों का सफर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

यात्रा के माध्यम से क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है, उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं परिवर्तन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।इस दौरान आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में अक्षय चौधरी ने कहा कि दादरी विधानसभा की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। समाजवादी पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ बनकर निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनविश्वास, विकास और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का एक व्यापक जनआंदोलन है।यात्रा में वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने और इसमें सहयोग देने के लिए समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।राजकुमार भाटी (राष्ट्रीय प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी), इंदर प्रधान (पूर्व जिलाध्यक्ष), प्रशांत भाटी , वीरसिंह यादव , महेंद्र नागर , विशेष मुखिया , दीपक नागर (जिलाध्यक्ष, युवजन सभा), प्रतीक भाटी (जिलाध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), हैप्पी पंडित , मंदीप भाटी , विकास जतन भाटी सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।अक्षय चौधरी ने यात्रा को सफल बनाने वाले सभी ग्रामवासियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह अनवरत स्नेह और विश्वास ही दादरी विधानसभा में सकारात्मक परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति है

Related Articles

Back to top button