GautambudhnagarGreater noida news

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को बड़ी राहत, कासना पुलिस ने वापस कराए ₹2.08 लाख से अधिक

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को बड़ी राहत, कासना पुलिस ने वापस कराए ₹2.08 लाख से अधिक

गौतमबुद्धनगर। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम और नागरिकों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना कासना साइबर हेल्प डेस्क को एनसीआरबी पोर्टल के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें एक व्यक्ति के साथ ₹3,15,000 की साइबर ठगी हुई थी। शिकायत मिलते ही थाना कासना साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया। पुलिस के प्रयासों से पीड़ित के ₹2,08,723.20 सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस करा दिए गए। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए थाना कासना साइबर हेल्प डेस्क की सराहना की।

Related Articles

Back to top button