GautambudhnagarGreater noida news

जेंडर सेंसिटिविटी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जेंडर सेंसिटिविटी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा। श्री द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज में जेंडर सेंसिटिविटी (लैंगिक संवेदनशीलता) विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में लैंगिक समानता, परस्पर सम्मान एवं संवेदनशीलता के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गिरीश कुमार वत्स, समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. गिरीश कुमार वत्स द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लैंगिक समानता, सम्मान एवं संवेदनशील व्यवहार एक सशक्त, समावेशी और प्रगतिशील समाज की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समानता, संवेदनशीलता तथा नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान जेंडर सेंसिटिविटी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि समाज में महिलाओं एवं पुरुषों को समान अवसर प्रदान करना तथा उनके प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण रखना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने एवं सकारात्मक सामाजिक वातावरण के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया गया। विद्यार्थियों ने भी विषय से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं को प्रश्नों के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया।विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विषय से संबंधित अपने विचार साझा किए तथा जागरूकता कार्यक्रम से प्राप्त संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button