GautambudhnagarGreater Noida

सिकंदराबाद जनसभा में बोले अखिलेश यादव, इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण, युवाओं को प्रशिक्षित कर दिलाएंगे रोजगार 

सिकंदराबाद जनसभा में बोले अखिलेश यादव, इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण, युवाओं को प्रशिक्षित कर दिलाएंगे रोजगार 

शफी मौहम्मद सैफी

सिकंदराबाद:शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्र नगर के समर्थन में सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने नेता को सुनने के लिए लोकसभा क्षेत्र के कोने कोने से भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता जनसभा में पहुंचे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने उद्योगपतियों इलेक्ट्रोरल बांड के नाम पर हजारों करोड़ रूपये वसूली की। जिन उद्योगपतियों ने भाजपा को चंदा दिया, उन्हें सरकार द्वारा लाभ पहुंचाया गया है। भाजपा ने इलेक्ट्रोरल बांड के नाम पर लूट मचाई है, उसके कारण आज देश जनता लूट रही है। भाजपा ब्रह्माण्ड की सबसे झूठी पार्टी है। अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा प्रत्याशी के समाज वह उनकी पगड़ी का सम्मान कभी भाजपा ने नही किया आज वह समाज एकजुट हो गया है भाजपा को केवल समाजवादी पार्टी ही हरा सकती ओर उनकी पगड़ी का सम्मान भी हमेशा समाजवादी पार्टी में ही रहा है। ओर हमेशा रहेगा। ओर कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों को धोखा दिया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। देशभर का किसान अधिकारों के लिए रोड पर उतरकर संघर्ष कर रहा है।भाजपा की दस साल की सरकार में देश में गरीबी और महंगाई से त्रस्त एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। भाजपा ने तीन काले कानून बनाकर किसानों की फसल और जमीन लूटने की साजिश की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार दिया जायेगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। किसानों की मुआवजा आदि की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों को रोजगार नहीं देना चाहती है। इसलिए जानबूझ कर परीक्षाओं के पेपर लीक कराये जा रहे है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म किया जायेगा। और कहा कि जनपद में चल रही फ्लैट वायर की समस्या को जल्द से जल्द समाप्त किया जाएगा और उनको रजिस्ट्री कराकर जल्द से जल्द मालिकाना हर दिलाया और उनकी मूलभूत सुविधा जैसे बिजली पानी यातायात का भी समाधान करने की बात कही। युवाओं को प्रशिक्षित कर अच्छे रोजगार उपलब्ध कराये जायेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता में भाजपा को लेकर भारी नाराजगी और आक्रोश है। देशभर में भाजपा प्रत्याशियों और समर्थकों का जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता सत्ता के नशे में चूर भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का पश्चिम से पूर्व तक सफाया होने जा रहा है। उन्होंने उपस्थित जन समूह से देश और क्षेत्र के समुचित विकास के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसभा में मुख्य रूप से जितेंद्र यादव, जावेद आब्दी अतुल प्रधान, मतलूब अली, वीर सिंह यादव, भारतीय किसान यूनियन अंबावता के अध्यक्ष रिशिपाल अंबावता,राजकुमार भाटी, प्रदीप भाटी, मुखिया गुर्जर,सुधीर भाटी, मनोज भाटी (बोडाकी) एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी, बल्लू अंसारी,बब्बल भाटी, सुनील चौधरी, देव रंजन नागर,आश्रय गुप्ता, प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट,श्याम सिंह भाटी एडवोकेट, नीरज भाटी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button