BilaspurGautambudhnagarGreater Noida

नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का बिलासपुर में हुआ समापन, कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने देखा पीएम मोदी का लाइव प्रसारण

नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का बिलासपुर में हुआ समापन, कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने देखा पीएम मोदी का लाइव प्रसारण
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का बिलासपुर में बुधवार को  समापन हुआ इस कार्यक्रम में जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह, और भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर शामिल हुए इस मौके पर कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने पीएम मोदी का लाइव प्रसारण देखा इस मौक़े पर धीरेन्द्र सिंह  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र और राज्य सरकार नारी शक्ति के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 बरसों में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री हर घर शौचालय योजना, तथा पीएम आवास योजना जैसे कार्यक्रमों एवं योजनाओं के कारण देश की करोड़ों महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। विधायक धीरेंद्र सिंह बुधवार को देशव्यापी शक्ति वंदन अभियान के समापन के अवसर पर बिलासपुर नगर पंचायत परिसर में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक करोड़ स्वयं सहायता समूहों से सम्पर्क स्थापित कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प से जोड़ने के लिए चलाया गया है। देश की करोड़ों महिलाओं के प्रयासों को पहचान और सम्मान देना इसका लक्ष्य है। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की पहल पर संसद ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है। इसके प्रभावी होने के बाद महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा और उनकी लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ेगी। इस कार्यक्रम में बिलासपुर चेयरमैन लता सिंह के पति संजय भैया, राकेश शर्मा,भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश भाटी, ममता शर्मा,भाजपा नेता सुनील भाटी, चेनपाल प्रधान, विनित प्रधान,आमिर एडवोकेट,राजा भैया, नगर पंचायत के सभी कर्मचारी सहित महिलाएं और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए

Related Articles

Back to top button