GautambudhnagarGD GOENKA PUBLIC SCHOOLGreater noida news
जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में इंटर-स्कूल एक्वेटिक मीट
जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में इंटर-स्कूल एक्वेटिक मीट

ग्रेटर नोएडा।स्वर्ण नगरी स्थित जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में 1 एवं 2 सितंबर को इंटर-स्कूल एक्वेटिक मीट 2026-27 का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अंडर-19, अंडर-17, अंडर-15, अंडर-13 एवं अंडर-11 आयु वर्गों में फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई, इंडिविजुअल मेडले एवं रिले स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।




