GautambudhnagarGreater noida news

उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

ग्रेटर नोएडा ।उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समाज पर लगातार बढ़ रहे अत्याचार, हत्याओं, उत्पीड़न तथा कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला चैयरमैन अरुण भाटी के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वरत को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लोगों पर अत्याचार, हत्याएं, फर्जी मुठभेड़, थानों में उत्पीड़न तथा कस्टोडियल मौतों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ज्ञापन के माध्यम से इन घटनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई, दोषियों के विरुद्ध कठोर दंड तथा पिछड़ा वर्ग को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई।इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला चैयरमैन अरुण भाटी ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो चुका है। पिछड़ा वर्ग के लोग आज स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आए दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से ओबीसी समाज के लोगों की हत्या, उत्पीड़न और अन्याय की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सामाजिक न्याय और समान अवसर का वादा किया था, लेकिन वास्तविकता यह है कि पिछड़ा वर्ग सबसे अधिक असुरक्षा और भेदभाव का सामना कर रहा है। कांग्रेस पार्टी ऐसे प्रत्येक पीड़ित परिवार की आवाज़ बनकर उनके न्याय की लड़ाई लड़ेगी और जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।जिला संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है। उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ अन्याय और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, वह अत्यंत चिंताजनक और लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, लेकिन वर्तमान सरकार इस मूल दायित्व का निर्वहन करने में विफल साबित हुई है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग पर हो रहे अत्याचारों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराए, दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करे तथा पीड़ित परिवारों को न्याय और सुरक्षा प्रदान करे।वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुष्यंत नागर ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने में विफल रहती है तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में जनआंदोलन चलाकर जनता की आवाज़ को और अधिक मजबूती से उठाएगी।इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिन्होंने एक स्वर में पिछड़ा वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए राष्ट्रपति महोदया से इस गंभीर विषय में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के अनुरूप पिछड़ा वर्ग को न्याय दिलाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुष्यंत नागर, गौतम अवाना, सुरेंद्र प्रताप सिंह, धर्मवीर प्रधान, हेमचंद नागर, तेजवीर नेताजी, कपिल भाटी, अरविंद रेक्सवाल, प्रिंस भाटी, गजन प्रधान, मुकेश शर्मा, धर्म सिंह, बोबी प्रधान, नीरज, सचिन, अनिल, भूपेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button