वार्ड-7 में नगर पंचायत ने हटाया अतिक्रमण
वार्ड-7 में नगर पंचायत ने हटाया अतिक्रमण

दनकौर। नगर पंचायत दनकौर ने वार्ड संख्या-7 में सरकारी सड़क एवं नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। यह अभियान अधिशासी अधिकारी फिरोज खान के निर्देशन में चलाया गया। नगर पंचायत के अनुसार, मोहल्ले के कुछ लोगों ने सरकारी सड़क और नाली पर अतिक्रमण कर रखा था, जिससे आवागमन और विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।अधिकारियों ने बताया कि उक्त स्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत नई सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। अतिक्रमण हटने के बाद सड़क निर्माण कार्य में तेजी आएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सरकारी भूमि, सड़क एवं नालियों पर अतिक्रमण न करें तथा विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करें।




