GautambudhnagarGreater noida news

ABVMU के दीक्षांत समारोह में आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल

ABVMU के दीक्षांत समारोह में आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल

ग्रेटर नोएडा। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (ABVMU) के द्वितीय दीक्षांत समारोह में आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, ग्रेटर नोएडा की मेधावी छात्राओं ने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर दो स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।
दीक्षांत समारोह में विभिन्न मेडिकल, पैरामेडिकल एवं संबद्ध स्वास्थ्य पाठ्यक्रमों के सफल विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण एवं रजत पदकों से सम्मानित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अमित देवगन सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय द्वारा घोषित पदक सूची के अनुसार एम.डी.एस. (ऑर्थोडॉन्टिक्स एवं डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स) विषय में डॉ. आस्था वर्मा और डॉ. लालनुनपुई पाउटू को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। वहीं एम.डी.एस. (प्रोस्थोडॉन्टिक्स एंड क्राउन एंड ब्रिज) विषय में डॉ. नम्रता अग्रवाल को रजत पदक से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का प्रमाण है।संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. ओमकार के. शेट्टी ने सभी पदक विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक, अनुसंधान आधारित शिक्षण और उत्कृष्ट रोगी सेवाओं के माध्यम से वैश्विक स्तर का दंत चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष संस्थान के तीन विद्यार्थियों को दो स्वर्ण और एक रजत पदक मिलना पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है।आई.टी.एस. एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा ने भी सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल कुशल दंत चिकित्सकों का निर्माण करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील और नैतिक चिकित्सकों को तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि संस्थान के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Related Articles

Back to top button