GautambudhnagarGreater noida news

500 बेरोजगार युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करेगी एनपीसीएल, सीएसआर के तहत मुफ्त ट्रेनिंग

500 बेरोजगार युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करेगी एनपीसीएल, सीएसआर के तहत मुफ्त ट्रेनिंग

पहले तीन चरणों में 780 युवाओं को दी मुफ्त ट्रेनिंग, 585 को बड़ी कंपनियों में मिल चुकी है नौकरी

6 अलग-अलग ट्रेड्स में स्थानीय युवाओं को मिलेगी नि: शुल्क ट्रेनिंग, महिलाएं भी शामिल

ग्रेटर नोएडा।अपने लाइसेंस क्षेत्र में 500 से ज्यादा युवाओं को अलग-अलग विधाओं में ट्रेनिंग देकर रोजगार दिलाने के बाद एनपीसीएल एक बार फिर 500 और युवाओं को नौकरी के लिए मुफ्त प्रशिक्षण देने जा रही है। इसी कड़ी में एनपीसीएल ने आज विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर हबीबपुर में स्थित आईटीआई संस्थान में अपने स्किलिंग एंड लाइवलीहुड सेंटर का उद्घाटन किया।एनपीसीएल के सीएसआर कार्यक्रम “प्रोजेक्ट सक्षम’ के तहत आयोजित इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को 6 अलग-अलग ट्रेड्स… कंज्यूमर एनर्जी मीटर टेक्नीशियन, टेक्निकल हेल्पर (डिस्ट्रीब्यूशन), मल्टी-स्किल टेक्नीशियन (होम अप्लायंसेज), डाटा एंट्री ऑपरेटर, असिस्टेंट ब्यूटी थेरेपिस्ट और गेस्ट सर्विस एसोसिएट जैसी विधाओं में मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।अलग-अलग ट्रेड्स में दी जाने वाली ट्रेनिंग की अवधि लगभग 4 महीने होगी। हर बैच में 30 युवाओं को शामिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में युवाओं को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंडस्ट्री विज़िट्स भी कराई जाएंगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें सेक्टर स्किल काउंसिल (SSC) द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र दिया जाएगा। पूरी ट्रेनिंग प्रक्रिया फरवरी 2027 तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद एनपीसीएल द्वारा एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर देंगी। एनपीसीएल ने इस कार्यक्रम के तहत कम से कम 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा है।एनपीसीएल ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ के तहत पिछले तीन साल में 45 गांवों के 780 युवाओं को ट्रेनिंग दे चुकी है, जिनमें 355 महिलाएं शामिल हैं। एनपीसीएल से पहले तीन चरणों में मुफ्त प्रशिक्षण लेकर 585 युवाओं को नौकरी भी मिल चुकी है। एनपीसीएल की ओर से आयोजित मुफ्त प्रशिक्षण लेकर आज ये युवा एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा, रिलायंस जियो, पेटीएम, ज़ूडियो और शॉपर्स स्टॉप जैसी बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं।उद्घाटन के मौके पर मौजूद एनपीसीएल की सीएसआर हेड मेघना डोसी ने कहा, “हमारी ये पहल आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है’।

Related Articles

Back to top button