गांव चलो–बूथ चलो अभियान के तहत बसपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
गांव चलो–बूथ चलो अभियान के तहत बसपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

गौतमबुद्धनगर। बहुजन समाज पार्टी के “गांव चलो–बूथ चलो” अभियान के तहत सेक्टर-127 में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष लखमी सिंह के नेतृत्व में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ मंडल कोऑर्डिनेटर सूरज सिंह जाटव मौजूद रहे।बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लखमी सिंह का जिले के पदाधिकारियों तथा तीनों विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। अपने संबोधन में सूरज सिंह जाटव ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने सभी विधानसभा एवं जिला पदाधिकारियों को जल्द से जल्द बूथ समितियों के गठन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में ओम प्रकाश कश्यप (मेरठ मंडल कोऑर्डिनेटर, भाईचारा), ओमबीर (मेरठ मंडल कोऑर्डिनेटर, भाईचारा), श्रीकृष्ण इंदौरिया (मेरठ मंडल जोन प्रभारी), नरेश गौतम (मेरठ मंडल जोन प्रभारी), आर.पी. बर्मन (जिला संयोजक, बामसेफ), प्रधान नरेश उपाध्याय (महानगर अध्यक्ष, नोएडा), पंकज अवाना (जिला संयोजक, भाईचारा), किशन भारती (जिला संयोजक, भाईचारा), एडवोकेट राजकुमार गुर्जर (जिला महासचिव), अनस जावेद (जिला कार्यकारिणी सदस्य), परमानंद (जिला संयोजक, बीबीएफ), सूरजपाल एडवोकेट (प्रभारी, दादरी विधानसभा), विनोद गौतम (प्रभारी, दादरी विधानसभा), ब्रह्म प्रकाश (प्रभारी, नोएडा विधानसभा), निशांत गौतम (विधानसभा प्रभारी), नरेंद्र गौतम (अध्यक्ष, जेवर विधानसभा), संजय बरौला (अध्यक्ष, नोएडा विधानसभा), कैलाश राव (महासचिव, नोएडा विधानसभा), गंगादान, आकाश गौतम, डॉ. जाहिद, दीपक छलेरा, दिनेश गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




