GautambudhnagarGreater noida news

कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में BSN 22 बैच के विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने अपने संदेश में कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सतत दायित्व है। एक पौधा लगाना और उसका संरक्षण करना मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी सेवा है। आज के युवा यदि प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त होगा।”संस्थान की अकादमिक निदेशक बिंदिया गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील नागरिक बनना भी है। वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारे प्रेम और कर्तव्य का प्रतीक है। “वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है जब भी जहाँ भी संभव हो पेड़ पौधे लगाए और उनकी देख रेख करें”।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में देवेंद्र सर, सागर सर, कृष्णा मैम एवं रवीना मैम की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया तथा वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

“एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें — वही आपको जीवन देगा।”

Related Articles

Back to top button