ग्रेटर नोएडा में रिकॉर्ड बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा करने के साथ-साथ एनपीसीएल ने मजबूत किया इंफ्रास्ट्रक्चर । नए फीडर, नए सब-स्टेशन और 24×7 मॉनिटरिंग के साथ और बेहतर हुई एनपीसीएल की बिजली आपूर्ति व्यवस्था
ग्रेटर नोएडा में रिकॉर्ड बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा करने के साथ-साथ एनपीसीएल ने मजबूत किया इंफ्रास्ट्रक्चर
नए फीडर, नए सब-स्टेशन और 24×7 मॉनिटरिंग के साथ और बेहतर हुई एनपीसीएल की बिजली आपूर्ति व्यवस्था
गर्मी को देखते हुए एनपीसीएल ने तैनात की विशेष टीमें, उपभोक्ताओं को मिलेगी और बेहतर सुविधा

ग्रेटर नोएडा।नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ग्रेटर नोएडा में रिकॉर्ड बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत कर रही है। इसी क्रम में एनपीसीएल ने पिछले हफ्ते साइट-बी और इकोटेक- 6 में स्थापित 12.5 MVA क्षमता वाले चार पावर ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाकर 16 MVA कर दी है। इस अपग्रेडेशन से साइट-बी इंडस्ट्रियल एरिया, कासना गांव और कासना इंडस्ट्रियल एरिया के उपभोक्ताओं को और बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
इसके साथ ही एनपीसीएल ने अल्फा-1, गामा-1 और सेक्टर- 37 में 5 MVA क्षमता वाले तीन ट्रांसफॉर्मरों को अपग्रेड कर 12.5 MVA किया है। इस अपग्रेडेशन से अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा सेक्टर के निवासियों को और बेहतर बिजली सुविधा मिलेगी। वहीं सेक्टर-37 में हुए अपग्रेडेशन से सेक्टर-37, सेक्टर-36 और एच्छर गांव के उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।अपने लाइसेंस क्षेत्र ग्रेटर नोएडा में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एनपीसीएल ने इसी महीने दो नए 12.5 MVA सब-स्टेशन शुरू किए हैं। सेक्टर-16 बी में शुरू हुए नए सब-स्टेशन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आवासीय क्षेत्रों के साथ-साथ आस-पास के सेक्टरों को लाभ मिलेगा। वहीं साइट-5 के सब-स्टेशन से इंडस्ट्रियल सेक्टर, लुक्सर गांव और कासना इंडस्ट्रियल एरिया की बिजली व्यवस्था और मजबूत होगी।
बढ़ती आबादी और बिजली की मांग को ध्यान में रखते हुए एनपीसीएल 30 मई को इकोटेक-3 और साइट-4 में दो नए 12.5 MVA सब-स्टेशन भी चालू करने जा रहा है। इकोटेक-3 सब-स्टेशन से इंडस्ट्रियल एरिया के साथ-साथ जलपुरा, हबीबपुर और हल्दौनी समेत कई गांवों को लाभ मिलेगा। वहीं साइट-4 सब-स्टेशन के शुरू होने से स्वर्ण नगरी, ओमिक्रोन और सिग्मा के उपभोक्ताओं को पहले से अधिक बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के तहत एनपीसीएल ने 11 केवी के 7 नए फीडरों को चालू कर दिया है, और बाकी 8 नए फीडरों को भी 30 मई तक चालू कर दिया जाएगा।
पिछले सालों की तरह इस साल भी गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एनपीसीएल ने विशेष तैयारियां की हैं। कंपनी ने फील्ड में चौबीसों घंटे निगरानी के लिए 34 विशेष टीमें तैनात की हैं। इसके अलावा मेंटिनेंस कार्यों के लिए 24 अलग टीमें लगातार मैदान में सक्रिय हैं। बेहतर समन्वय और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए 10 इंजीनियरों को भी दिन-रात फील्ड में तैनात किया गया है।
पिछले वर्षों की तरह इस बार भी गर्मी में एनपीसीएल ग्रेटर नोएडा में रिकॉर्ड बिजली की मांग को पूरा करने में पूरी तरह सफल रही है। पिछले साल ग्रेटर नोएडा में बिजली की सबसे अधिक मांग 12 जून 2025 को 832 मेगावाट दर्ज हुई थी जबकि इस साल 18 मई, 2026 को ही बिजली की मांग बढ़कर 838.15 मेगावाट पहुंच गई। 25 मई, 2026 को ग्रेटर नोएडा में बिजली की मांग 896.58 मेगावट पहुंची थी और इस मांग को भी पूरा करने में एनपीसीएल पूरी तरह सफल रही।एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा, “एनपीसीएल ने इस वर्ष भी ग्रेटर नोएडा में गर्मी के दौरान रिकॉर्ड बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह उपलब्धि हमारे लगातार किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार का परिणाम है, जिसमें नए सब-स्टेशन, ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन और नए फीडर शामिल हैं। इसके साथ ही फील्ड में विशेष टीमों की तैनाती और 24/7 निगरानी व्यवस्था से आपूर्ति व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाया गया है।”




