एच एस दिशा पब्लिक स्कूल बिलासपुर का परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत,सायमा बनीं टॉपर
एच एस दिशा पब्लिक स्कूल बिलासपुर का परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत,सायमा बनीं टॉपर

ग्रेटर नोएडा ।एच एस दिशा पब्लिक स्कूल बिलासपुर में सी बी एस ई (CBSE) द्वारा कक्षा 10 बोर्ड़ परीक्षा 26 के नतीजे घोषित किए जिसमे एच एस दिशा पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं का परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा। इस बारे में स्कूल की प्रिंसिपल आभा कटियार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के 90 छात्र/छात्राएं सम्मिलित हुये। औऱ उन सभी स्टूडेंट्स ने अच्छे अंको के साथ बोर्ड परीक्षा 2026 पास की जिनमे विद्यालय की छात्रा सायमा ने 92.8%अंक हासिल किये। 92.8% अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में टॉपर रही इस के साथ साथ इफरा 90.8% , गौरी 89.4%, अंशु 85.6%, रोशनी यादव 84.2%, यश 83.8%, मोहम्मद अमान 82.4%, मानवी नागर 81.6%, इशिका नागर 81.2% आदि का भी प्रदर्शन अच्छा रहा। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा कटियार जी ने सभी छात्र/छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। औऱ कहा आप सभी को आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत कर अच्छे अंक प्राप्त कर अपना और अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन करते रहना है।




