GautambudhnagarGreater noida news

एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल की एक और बड़ी उपलब्धि, लड़कियों ने मारी बाज़ी । कक्षा दसवीं के बेहतरीन परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों में अत्यंत खुशी की लहर

एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल की एक और बड़ी उपलब्धि, लड़कियों ने मारी बाज़ी

कक्षा दसवीं के बेहतरीन परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों में अत्यंत खुशी की लहर

ग्रेटर नोएडा । सी बी एस ई बोर्ड के दसवीं के नतीजे घोषित हुए। एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी शत- प्रतिशत रहा। परीक्षा में कुल 111 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी एवं उत्तम अंकों से उत्तीर्ण हुए जिनमें से 43 विद्यार्थियों ने विशेष योग्यता हासिल की है। 15 विद्यार्थियों के द्वारा 90% से अधिक अंक प्राप्त किए गए I डॉली ने 96 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं मानसी कसाना ने 95.2 % अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा जीविका तायल, जिज्ञासा शर्मा तथा मीनाक्षी खटाना ने 95 % अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।सामाजिक विज्ञान विषय में डॉली के द्वारा 100 अंक प्राप्त किए गएI वहीँ जिज्ञासा शर्मा और मीनाक्षी खटाना के द्वारा आई टी (IT) विषय में 100 अंक प्राप्त किए गए I पायल, जिया खान तथा यशा खान ने अंग्रेज़ी विषय में 97 अंक प्राप्त किए I मानसी कसाना के द्वारा विज्ञान विषय में 96 अंक प्राप्त किए गएI वहीँ विवेक ने हिंदी विषय में तथा डॉली ने गणित विषय में 95 अंक प्राप्त किए I   इस वर्ष के परिणाम में विशेष रूप से छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।विद्यालय की प्रधानाचार्या गार्गी घोष कंसबनिक ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। मैं सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देती हूँ और आशा करती हूँ कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button