GautambudhnagarGreater noida news

सुरक्षा जागरूकता के संदेश के साथ एनटीपीसी दादरी में मनाया गया 55वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

सुरक्षा जागरूकता के संदेश के साथ एनटीपीसी दादरी में मनाया गया 55वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

ग्रेटर नोएडा ।एनटीपीसी दादरी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में 55वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ए. के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अंशुल तिवारी, सहायक निदेशक कारखाना, गौतम बुद्ध नगर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में परियोजना के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, सीआईएसएफ कमांडेंट, वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, उनके परिवारजन तथा संविदा कर्मी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर सुरक्षा को प्रोत्साहित करने और उसे कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग बनाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन के आधार पर चयनित विभागों को भी पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर ए. के. मिश्र ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई तथा इस वर्ष की थीम “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को जोड़ें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सुरक्षित कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button