GautambudhnagarGreater noida news

9 मार्च को ग्रेटर नोएडा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम । सोमवार दोपहर 3 बजे से गौतम बुद्ध विश्विद्यालय के सभागार -1 में जनसुनवाई

9 मार्च को ग्रेटर नोएडा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम

सोमवार दोपहर 3 बजे से गौतम बुद्ध विश्विद्यालय के सभागार -1 में जनसुनवाई

ग्रेटर नोएडा।उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (यूपीईआरसी) ने ग्रेटर नोएडा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 9 मार्च, 2026 (सोमवार) को जनसनुवाई कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस आयोजन में क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को आयोग के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार नंबर – 1 में आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम की शुरूआत दोपहर 3 बजे से होगी। उत्तर प्रदेश विद्युत निमायक आयोग के माननीय चेयरपर्सन इस जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस जनसुनवाई में नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड के वित्तीय वर्ष 2026-27 के सकल राजस्व आवश्यकता / टैरिफ, वित्तीय वर्ष 2025–26 की वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा तथा वित्तीय वर्ष 2024–25 की ट्रू-अप याचिका से संबंधित विषयों पर उपभोक्ताओं के सुझाव और विचार सुने जाएंगे।एनपीसीएल अपने सभी सम्मानित बिजली उपभोक्ताओं, आम नागरिकों और हितधारकों से अनुरोध करती है कि वे इस जनसुनवाई में शामिल होकर आयोग के सामने अपने सुझाव और विचार दर्ज कराएं।

Related Articles

Back to top button