क्वीन्स कार्मेल स्कूल ग्रेटर नोएडा ने पुष्पोत्सव 2026 में की नृत्य प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक जैसे दो प्रमुख आयोजनों की मेजबानी,किया गया सम्मानित
क्वीन्स कार्मेल स्कूल ग्रेटर नोएडा ने पुष्पोत्सव 2026 में की नृत्य प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक जैसे दो प्रमुख आयोजनों की मेजबानी,किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में पुष्प उत्सव का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। क्वीन्स कार्मेल स्कूल ग्रेटर नोएडा ने इस महोत्सव- पुष्पोत्सव 2026 में नृत्य प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक जैसे दो प्रमुख आयोजनों की सफल मेजबानी कर सक्रिय सहयोग प्रदान किया। यह केवल सहभागिता नहीं, बल्कि विद्यालय की उस शैक्षिक विचारधारा का वास्तविक क्रियान्वयन है जिसमें वैचारिक समझ (कन्सेप्चूअल अंडरस्टैंडिंग ) और “सीखते हुए करना” (लर्निंग बाय डूइंग ) को शिक्षा का आधार माना जाता है। ऐसे अवसर विद्यार्थियों के समग्र विकास, सृजनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं व्यक्तित्व निर्माण को सुदृढ़ करते हैं।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच पर सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर झलकता उत्साह, आत्मविश्वास और उपलब्धि का गर्व इस बात का सशक्त प्रमाण था कि रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सीखना कितना प्रभावी एवं प्रेरणादायक होता है।इस अवसर पर प्रधानाचार्या संध्या कुमारिया ने कहा कि अभिभावकों के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि वे अपने बच्चों के लिए विद्यालय का चयन करते समय सजग एवं विवेकपूर्ण निर्णय लें, क्योंकि बालक अपने जीवन का अधिकांश समय विद्यालय में व्यतीत करते हैं। यही वह स्थान है जहाँ वे केवल पाठ्य ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपने विचार, मूल्य और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। क्वीन्स कार्मेल स्कूल अपने समग्र शैक्षिक दृष्टिकोण के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है। इस महोत्सव में नृत्य प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक जैसे दो प्रमुख आयोजनों की सफल मेजबानी कर सक्रिय सहयोग प्रदान किया। यह केवल सहभागिता नहीं, बल्कि विद्यालय की उस शैक्षिक विचारधारा का वास्तविक क्रियान्वयन है जिसमें वैचारिक समझ (कन्सेप्चूअल अंडरस्टैंडिंग ) और “सीखते हुए करना” (लर्निंग बाय डूइंग ) को शिक्षा का आधार माना जाता है। ऐसे अवसर विद्यार्थियों के समग्र विकास, सृजनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं व्यक्तित्व निर्माण को सुदृढ़ करते हैं|




