तहसील सदर पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन
तहसील सदर पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा । किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान के नेतृत्व में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पहुंचकर जिलाधिकारी महोदय, गौतम बुद्ध नगर के नाम एसडीएम सदर आशुतोष एवं तहसीलदार सदर अजय कुमार को ज्ञापन सौंपाइस मौके पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि ज्ञापन में जिले के किसानों की लंबित एवं गंभीर समस्याओं—सर्किल रेट में वृद्धि, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को प्रभावी रूप से लागू करने, प्रमाण पत्र एवं खतौनी संबंधी कार्यों में हो रही देरी, तहसील में व्याप्त अव्यवस्थाओं व भ्रष्टाचार, परिवार रजिस्टर/वारिसान नकल जारी करने तथा पात्र ग्रामीणों के राशन कार्ड बनवाने हेतु शिविर लगाने—की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रिजेश भाटी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर तहसील और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि सभी मुद्दों पर ठोस और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यदि निर्धारित समयावधि में समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रताप नागर, रवींद्र प्रधान ,नासिर प्रधान, संजय कसाना , नरेन्द्र भाटी , विनोद मलिक ,राजकुमार रूपवास , उमेश राणा, अशोक भाटी, सरोज, शीतल, भारत नागर,अब्दुल नाईम , आशु अट्टा , सुमित नागर, फिरे नागर , बसंत ,जितेंद्र , अरुण काफी संख्या में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे




