रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट संस्थान में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव “कलाकृति – 2026” का हुआ आयोजन
रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट संस्थान में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव “कलाकृति – 2026” का हुआ आयोजन
“कलाकृति – 2026” : प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता का भव्य उत्सव

ग्रेटर नोएडा ।ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क 3 स्थित रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट संस्थान में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव “कलाकृति – 2026” का सफलतापूर्वक आयोजन 24 एवं 25 फरवरी 2026 को किया गया। इस उत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने हेतु एक सशक्त और उत्साहपूर्ण मंच प्रदान किया।उत्सव के दौरान वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बोरा दौड़, लेमन स्पून रेस, रंगोली, ब्लाइंड कोडिंग, फेस पेंटिंग, गायन, नृत्य सहित अनेक खेल, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों की उल्लेखनीय भागीदारी और ऊर्जा देखने को मिली, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण से भर उठा।खेल प्रतियोगिताओं ने टीम भावना, अनुशासन एवं धैर्य का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, वहीं सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों की सृजनशीलता, आत्मविश्वास और कलात्मक अभिव्यक्ति को उजागर किया। उत्सव का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मिलेनियम पैकेजिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड के डायरेक्टर मनोज सिंघल एवं डीटीए गौतमबुद्धनगर के जनरल सेक्रेटरी समरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।बैडमिंटन में पुरुष वर्ग में शारदा यूनिवर्सिटी के आयुष प्रथम रहे एवं जी एनआईओटी के अरनव द्वितीय स्थान पर रहे , वहीं महिला वर्ग में जीएनआईओटी की संचिता प्रथम स्थान पर रहीं एवं अंजलि द्वितीय स्थान पर रही , वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शारदा यूनिवर्सिटी के अजीत कुमार एंड टीम प्रथम स्थान पर रही एवं गलगोटिया यूनिवर्सिटी के प्रिंस एंड टीम द्वितीय स्थान पर रहे , डांस प्रतियोगिता में आईआईएमटी की प्रीति प्रथम स्थान पर वही मंगलमय की वाणी एवं लॉयड की हर्षिता द्वितीय स्थान पर रहीं , गायन प्रतियोगिता में जीएनआईओटी के प्रतीक प्रथम स्थान पर मंगलमय कॉलेज के वसीम द्वितीय स्थान पर रहे, बी.जी.एम.आई. प्रतियोगिता में जीएनआईओटी कॉलेज के प्रदीप और टीम प्रथम स्थान पर रही वहीं जीएल बजाज कॉलेज के यस और टीम द्वितीय स्थान पर रहे। समारोह ने उपलब्धियों के साथ-साथ सहभागिता और समर्पण की भावना का भी उत्सव मनाया। “कलाकृति – 2026” संस्थान के लिए अत्यंत सफल और स्मरणीय रहा, जिसने विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं प्रतिभा संवर्धन के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. श्याम कुमार, अंजलि गंभीर, शिवांगी राय एवं सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे




