पूर्वांचल सिल्वरसिटी-2 ने रचा इतिहास, बागवानी प्रतियोगिता में फिर जीता प्रथम पुरस्कार।
पूर्वांचल सिल्वरसिटी-2 ने रचा इतिहास, बागवानी प्रतियोगिता में फिर जीता प्रथम पुरस्कार।

ग्रेटर नोएडा। नोएडा प्राधिकरण एवं फ्लोरीकल्चर सोसाइटी नोएडा द्वारा आयोजित वार्षिक बागवानी प्रतियोगिता में पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 सोसायटी ने एक बार फिर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी हरित पहचान को मजबूत किया है। जिले की सभी आवासीय सोसायटियों के बीच हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बगीचों की गुणवत्ता, पर्यावरण-अनुकूल प्रयासों और सामुदायिक सहभागिता का मूल्यांकन किया गया। पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 ने सतत बागवानी, फूलों-पौधों की अद्भुत विविधता और निवासियों की सक्रिय भागीदारी से सभी का दिल जीत लिया। सोसायटी के अध्यक्ष विशाल शर्मा ने इस उपलब्धि को पूरी समुदाय की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताते हुए कहा कि “बागवानी हमारे लिए सिर्फ शौक नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने और समाज को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम है।”
यह उपलब्धि न केवल पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य सोसायटियों के लिए भी प्रेरणा है कि मिलकर प्रयास करें और अपने आसपास को हराभरा, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाएं।




