GautambudhnagarGreater noida news

गांधी जयंती पर नन्हे बच्चों ने दी श्रद्धांजलि, जी.डी. गोयंका स्कूल में सादगी और सत्य का संदेश गूंजा

गांधी जयंती पर नन्हे बच्चों ने दी श्रद्धांजलि, जी.डी. गोयंका स्कूल में सादगी और सत्य का संदेश गूंजा

ग्रेटर नोएडा ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी में बुधवार को एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्री-नर्सरी से ग्रेड 2 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गांधी जी के जीवन मूल्यों को जीवंत किया।कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद बच्चों ने “रघुपति राघव राजा राम” भजन की मधुर प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने गांधी जी के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें साझा कीं और सत्य व अहिंसा के संदेश को दोहराया।कक्षाओं में बच्चों ने गांधी जी के चश्मे, चरखा और तिरंगे की सुंदर कलाकृतियाँ बनाईं। शिक्षिकाओं ने गांधी जी के जीवन से प्रेरित कहानियाँ सुनाकर बच्चों को स्वच्छता, सादगी और सच्चाई का महत्व समझाया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को गांधी जी के आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे इन आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें। गांधी जयंती का यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि था, बल्कि बच्चों को देश के महान नेता के विचारों से परिचित कराने की एक सार्थक पहल भी रही।

Related Articles

Back to top button