GautambudhnagarGreater Noida

बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर में जनपद स्तरीय 51 वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2023 का हुआ आयोजन

बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर में जनपद स्तरीय 51 वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2023 का हुआ आयोजन
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर में जनपद स्तरीय 51 वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2023 का आयोजन शुक्रवार को किया गया इस मौके पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह राज सिंह यादव (प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक), डॉ.धर्मवीर सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक, अर्चना शिरोमणि (जिला समन्वयक) मौजूद रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य  महकार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के बेसिक जूनियर तथा सीनियर छात्र छात्रों की टीमों में प्रतिभा किया। बाल विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय स्वस्थ जीवन (पर्यावरण हेतु जीवन शैली) कृषि संचार एवं परिवहन कंप्यूटेशनल सच था इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, अन्वेषण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, तथा संचार माध्यमों के प्रति जिज्ञासा पैदा करना है प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया निर्णायक मंडल के सदस्यों में डॉ. धर्मेंद्र भाटी, डॉ. शिल्पी शुक्ला, चंद्रेश कुमार त्रिपाठी, महिपाल सिंह ने प्रत्येक टेबल पर जाकर क्रियाशील एवं स्थाई मॉडल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और अपने उत्तरदायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन किया बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी को सफल बनाने में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार कटियार ने किया इस मौके पर अमित शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, सुनील कुमार, राहत अली, रमेश कुमार पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Related Articles

Back to top button