GautambudhnagarGreater noida news

अधिवक्ता परिषद ब्रज द्वारा स्वाध्याय मंडल का आयोजन, 138 NI ACT पर हुई विस्तृत चर्चा

अधिवक्ता परिषद ब्रज द्वारा स्वाध्याय मंडल का आयोजन, 138 NI ACT पर हुई विस्तृत चर्चा

अतिरिक्त न्यायालय-2 के पीठासीन अधिकारी नलिन कान्त त्यागी ने दी महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियाँ

ग्रेटर नोएडा। अधिवक्ता परिषद ब्रज, जिला गौतमबुद्ध नगर इकाई द्वारा जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार सभागार में स्वाध्याय मंडल (Study Circle) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त न्यायालय-2 के पीठासीन अधिकारी नलिन कान्त त्यागी ने 138 NI ACT (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) से जुड़ी कानूनी प्रक्रियाओं और धाराओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।अधिवक्ताओं के इस शैक्षणिक सत्र में कानून की व्याख्या के साथ-साथ व्यावहारिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई, जिससे उपस्थित अधिवक्ताओं को इस अधिनियम को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला।कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एड० प्रेम सिंह, जिला अध्यक्ष एड० सुरेश बैसोया, जिला महामंत्री एड० अनुराग त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष एड० नितिन त्यागी एवं एड० अमित शर्मा, स्वाध्याय मंडल प्रमुख एड० जयेंद्र दूबे, सह प्रमुख एड० आकाश, एड० गजेन्द्र, एड० दीपक शर्मा, एड० अमित नगर, एड० कपिल नगर, एड० अनुराग भाटी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर सभी ने स्वाध्याय मंडल जैसे आयोजन को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे अधिवक्ताओं का ज्ञानवर्धन होता रहे।

Related Articles

Back to top button