GautambudhnagarGreater Noida

अलग प्रदेश की मांग को लेकर 25 नवंबर से पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा की यात्रा होगी शुरू। कर्नल सुधीर चौधरी 

अलग प्रदेश की मांग को लेकर 25 नवंबर से पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा की यात्रा होगी शुरू। कर्नल सुधीर चौधरी 

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव कर्नल सुधीर चौधरी ने अलग प्रदेश की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा के विभिन्न स्थानों में जनसंपर्क किया इस मौके पर उन्होंने अपने भियान के संबध में जानकारी देते हुए कहा कि 700 से 800 किमी दूर बैठा मुख्यमंत्री, पुलिस मुख्यालय,शिक्षा निदेशालय, स्वास्थ्य विभाग पश्चिम के साथ न्याय नहीं कर सकता। इसलिए पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। उन्होंने संयुक्त बयान में कहा अगर केंद्र सरकार पश्चिम प्रदेश का विभाजन नहीं करती है तो पश्चिम उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसदो को हम जीतने नहीं देंगे। कर्नल सुधीर चौधरी ने कहा कि आगामी 25 नवंबर से मां शाकम्बरी देवी मंदिर से पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा का शुभारंभ होकर पुरे पश्चिम प्रदेश में लोगो को जागरूक करेगी उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा उन्होंने कहा कि उनका यह अभियान बड़ा अभियान होगा जिसके लिए वह जगह-जगह कर जनसंपर्क कर रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button