GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-1 में पीडीए जन पंचायत का हुआ आयोजन पूरी तरह विफल है भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार : सुधीर भाटी

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-1 में पीडीए जन पंचायत का हुआ आयोजन

पूरी तरह विफल है भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार : सुधीर भाटी

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन पंचायत पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर में समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मनोज भाटी के संयोजन में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने एवं संचालन इंजीनियर गजेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा कि ‘डबल इंजन’ सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार इस सरकार की उपलब्धि है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें निजीकरण को बढ़ावा दे रोजगार को खत्म कर रही है। आज शिक्षित नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। सरकार बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगाई आदि की समस्याओं से निजात दिलाने के बजाय धर्म कि आड़ में छिपने का काम कर रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश के विकास के लिए का उत्कृष्ट काम किये गये थे। सपा सरकार में नोएडा-ग्रेटर नोएडा शहर ने विकास के नये आयाम स्थापित किये थे। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद से यह शहर विकास की दृष्टि में काफी पिछड़ गया है, आज पूरे शहर में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है, सेक्टरो के हालात खस्ता है। इस मौके पर एडवोकेट मनोज भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार देश के संविधान से छेड़छाड़ कर जनता के लोकतान्त्रिक अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है। भाजपा देश में संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल अपने राजनैतिक हित के लिए कर रही है। इस मौके पर बीर सिंह यादव, डॉ. महेंद्र नागर, यूनुस प्रधान, बब्बल भाटी, सुनीता यादव, कपिल ननका, अजय चौधरी, नवीन भाटी, सुनील भाटी बदौली, सुदेश भाटी, हिमांशु भाटी, सीपी सोलंकी, विनीत यादव, अनूप तिवारी, इंजीनियर गजेन्द्र यादव, कैप्टन मलखान सिंह, अशोक यादव, सुधीर भाटी, पवन भाटी, अमित राणा, हरेन्द्र तोंगड़, राजीव भाटी, सूर्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button