GautambudhnagarGreater noida news

किसानों की समस्या को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सपा जिलाध्यक्ष, सपा मुखिया ने मीडिया के सामने उठाई आवाज 

किसानों की समस्या को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सपा जिलाध्यक्ष, सपा मुखिया ने मीडिया के सामने उठाई आवाज 

ग्रेटर नोएडा:- जनपद गौतमबुद्ध नगर में आंदोलनकारी किसानों को जेल भेजने के मामले में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की बहुत जनपद गौतमबुद्ध नगर में हो रहे किसानो का हो रहे उत्पीड़न के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया। यह जानकारी देते हुए सुधीर भाटी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने जनपद गौतम बुद्ध नगर में हो रहे किसानों के उत्पीड़न को लेकर मुलाकत की और शासन प्रशासन द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद गौतमबुद्ध नगर में किसानों के उत्पीड़न के विरुद्ध समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा और विधानसभा में आवाज उठाने का आश्वासन दिया है। अखिलेश यादव ने शनिवार को मीडिया के सामने किसानों के उत्पीड़न के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

Related Articles

Back to top button