कल है किसानों का दिल्ली कूच, आप अगर दिल्ली की तरफ जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर
कल है किसानों का दिल्ली कूच, आप अगर दिल्ली की तरफ जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर
ग्रेटर नोएडा। कल किसानों का बड़ा आंदोलन है वह दिल्ली की तरफ कूच करेंगे आप अगर दिल्ली की तरफ जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें
संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को दिल्ली कूच का एलान किया है। किसान दिल्ली कूच से पहले महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12 बजे से जुटना शुरू होंगे। किसान ट्रैक्टर भी लाएंगे। पुलिस की कोशिश किसानों को रोकने की होगी। ऐसे में एक्सप्रेस-वे, महामाया फ्लाईओवर के आस-पास व डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर के रास्तों से आवागमन आसान नहीं रहने वाला है। पिछली बार भी किसान जब दिल्ली कूच के लिए जुटे थे तब काफीदेर तक यहां आस-पास की ट्रैफिक व्यवस्था कई घंटे पटरी से उतरी रही थी। ट्रैफिक पुलिस ने किसानों के दिल्ली कूच को लेकर डायवर्जन प्लान तैयार किया है। अधिकारियों ने बताया कि जरूरत के हिसाब से डायवर्जन प्रभावी किया जाएगा।
किसान मोर्चा के बैनर तले किसान नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना क्षेत्र के गांव से आएंगे। दोपहर 12 बजे का समय किसानों ने महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंचने के लिए तय किया है। किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली लेकर यहां पर पहुंचेंगे। इस वजह से एक्सप्रेस-वे पर भी जाम रह सकता है। कानून-व्यवस्था को देखते हुए पुलिस किसानों के गुटों को अलग-अलग रोकने की योजना बना सकती है इसलिए अन्य सड़कों पर भी जाम की स्थिति रहने का अंदेशा है।
यातायात निर्देशिका
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 02.12.2024 को दिल्ली में किसानों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के दौरान गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस एवं गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग की जायेगी, जिस कारण गौतमबुद्धनगर से दिल्ली बॉर्डर लगने वाले मार्गाें पर यातायात दबाव बढने की स्थिति में आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जायेगा।गौतमबुद्धनगर से दिल्ली आने एवं जाने वाले आमजन यातायात असुविधा से बचने हेतु कृपया मैट्रों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबन्धित रहेगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते है-
1- चिल्ला बॉर्डर से ग्रेटर-नोएडा की ओर जाने वाले वाहन सैक्टर 14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सैक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक से गन्तव्य को जा सकेगा।
2- डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सैक्टर 18 होकर एलीवेटेड का प्रयोग कर गन्तव्य को जा सकेगा।
3- कालिन्दी बॉर्डर दिल्ली से आने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
4- ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चरखा गोलचक्कर से कालिन्दी कुंज होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
5- ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन हाजीपुर अण्डरपास से कालिन्दी कुंज की ओर तथा सेक्टर 51 से सेक्टर 60 से मॉडल टाउन होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
6- यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
7- पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
8- आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा।
यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग करे।