रणवीर चौधरी (हबीबपुर)बने अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष।
रणवीर चौधरी (हबीबपुर)बने अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष।
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा।रणवीर चौधरी निवासी हबीबपुर को
अखिल भारत हिंदू महासभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।अखिल भारत हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर रणवीर चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज का धन्यवाद व आभार प्रकट किया है साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा व संगठन मंत्री राजकुमार का भी आभार व्यक्त किया है उन्होंने विश्वास दिलाया है की जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे वह पूरी कर्मठता से निभाएंगे। रणवीर चौधरी गौतमबुद्धनगर जिले के गांव हबीबपुर ग्रेटर नोएडा के निवासी हैं जो लगभग पिछले 30 सालों से सक्रिय राजनीति में रहे हैं 1994 से कांग्रेस के सदस्य रहे फिर 1997 में समाजवादी पार्टी का जिला सचिव के पद पर रहे सन 2002 में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र सुनील शास्त्री की पार्टी जय जवान जय किसान मजदूर कांग्रेस पार्टी में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक के पद पर रहे साथ ही उत्तर प्रदेश हरियाणा राजस्थान बिहार झारखंड प्रदेशों के प्रभारी रहे, 2004 में विशेष रूप से हरियाणा बिहार झारखंड की विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी मिली। रणवीर चौधरी ने बताया कि पहले उनका कार्य समाजसेवा का है लगभग पिछले 34 वर्षों से क्षेत्र में समाज में कार्य कर रहा हूं और पिछले चार-पांच सालों से महिला उन्नति संस्था का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के नाते भी क्षेत्र में समय-समय पर कार्य करते रहते हैं जैसे बच्चों को शिक्षा के लिए जागरूक करना महिलाओं का उत्पीड़न होना।