GautambudhnagarGreater Noida

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संरक्षक प्रताप नागर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम विवेकानंद मिश्रा को ज्ञापन सौंपा इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने कहा की संयुक्त किसान मोर्चा ग़ैर राजनीतिक के आव्हान पर किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने 7 फ़रवरी को हरियाणा के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों पर गोलियां चलाने वाले जवानों को सरकार द्वारा सम्मानित करना निंदनीय है उसी के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन दिया है और प्रधानमंत्री से माँग की है कि ऐसे कार्यक्रमों को रोका जाना चाहिए एमएसपी और स्वामीनाथन रिपोर्ट की माग कर रहे केंद्र सरकार किसानों का शोषण कर रही है किसानों को जब तक उनका हक नहीं मिलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा इस संबंध में किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा की संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के आव्हान पर 15 अगस्त को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालेगा इस मौक़े पर प्रताप नागर गोफी कोडली संजय कसाना विनोद कसाना विजेंदर सिंह प्रमोद भाटी विधु गोस्वामी विपिन कसाना जीतूँ गुर्जर सुंदर बहसुमा विनोद मलिक मनीष खारी जितेंद्र भाटी सुनील भाटी सहित आदि लोग मौजूद रहे !

Related Articles

Back to top button