GautambudhnagarGreater Noida

महिला उन्नति संस्था की पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वन्दना सिंह ने समाज कल्याण और शिक्षा के लिए काम कर रही “विकास विश्रांति” संस्था की सदस्यों को शौल ओढ़ाकर किया सम्मानित

महिला उन्नति संस्था की पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वन्दना सिंह ने समाज कल्याण और शिक्षा के लिए काम कर रही “विकास विश्रांति” संस्था की सदस्यों को शौल ओढ़ाकर किया सम्मानित

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। भारत में महिलाओं के अधिकारों को आगे बढ़ाने में सावित्रीबाई फुले का महत्वपूर्ण योगदान है। 3 जनवरी , उनकी जयंती पर महिला उत्थान को समर्पित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था की पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वन्दना सिंह ने ग्रेटर नोएडा में समाज कल्याण और शिक्षा के लिए काम कर रही “विकास विश्रांति” संस्था की सदस्यों को शौल ओढ़ाकर सम्मानित किया।सावित्रीबाई फुले को भारत में नारीवादी आंदोलन की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। पुणे में, भिड़ेवाड़ा के पास, सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा ने 1848 में पहले आधुनिक भारतीय लड़कियों के स्कूलों में से एक शुरू किया।सावित्री बाई फुले ने देश में चल रही अनेक कुरीतिओं के विरोध में कई अभियान चलाये थे जिनमे शिशु हत्या , बाल विवाह , सती प्रथा आदि प्रमुख हैं।इस अवसर पर डॉ. वंदना सिंह ने वरिष्ठ समाज सेविका उर्वशी सिंह , मंजू श्रीवास्तवऔर बीना को सम्मानित करते हुए कहा कि सावित्री बाई फुले जी विकसित देश के लिए प्रेरणा और आदर्श हैं । इस अवसर पा संस्था सदस्य दिव्या आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button