GautambudhnagarGreater noida news

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा । विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर में इस वर्ष की थीम “प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।” से प्रेरित होकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक अमित नागर द्वारा प्रबंधक रजनीकान्त अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न कराया गया।इस अवसर पर अमित नागर ने पौधारोपण कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।उप-प्राचार्या डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर हमारी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, स्वच्छता तथा हरित वातावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। अंत में सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ-हरित भारत के निर्माण हेतु अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button