छोलस निवासी रिजवान हैदर रिजवी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव
छोलस निवासी रिजवान हैदर रिजवी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से रिजवान हैदर रिजवी निवासी छोलस जनपद गौतमबुद्धनगर को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया इस मौके पर शकील नदवी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है रिजवान हैदर रिजवी समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे। अपनी नियुक्ति पर रिजवान हैदर रिजवी ने कहा की जो जिम्मेदारी उन्हें संगठन ने दी है वह उसे निभाने का बखूबी प्रयास करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे