GautambudhnagarGreater Noida

नीतीश कुमार के बयान के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनी तोमर के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर में किया विरोध प्रदर्शन

नीतीश कुमार के बयान के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनी तोमर के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर में किया विरोध प्रदर्शन

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ गौतमबुद्धनगर की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनी तोमर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिकता के विरोध में प्रदर्शन किया गया विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी बिहार के मुख्यमंत्री के बयान को निंदनीय बताया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रजनी तोमर ने कहा कि विधानसभा को लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है राज्य के नागरिकों की आस्था और आकांक्षा यहां से जुड़ी होती है. नारी को देवी स्वरूप में पूजने वाले इस देश के बिहार राज्य की विधान सभा में कल जो हुआ, वह इससे पहले देश की किसी विधान सभा में नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि देश की महिला शक्ति नीतीश कुमार के बयान को बर्दाश्त नहीं करेगी। नीतीश कुमार ने देश की महिला, बच्ची और नारी जाति के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर संपूर्ण लोकतंत्र को लज्जित किया है. उनके भाषण का एक-एक शब्द संपूर्ण महिला समाज के लिए अपमान है और विधान सभा पटल पर जिस तरह उन्होंने अपनी छोटी सोच को रखा है वह बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है. यह भारत देश की हर बेटी और बहन का अपमान है इस मौक़े पर डॉ संगीता रावल पूनम सिंह रजनी कटियार राजकुमारी शर्मा मंगेश त्यागी प्रीति सिंह शामिल हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button