GautambudhnagarGreater Noida

एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल के अध्यक्ष बने महेश शर्मा। साँसद महेश शर्मा एवं जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशोदिया का लिया आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर सभी ने मिलकर मनाया जश्न। 

एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल के अध्यक्ष बने महेश शर्मा 

 

साँसद महेश शर्मा एवं जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशोदिया का लिया आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर सभी ने मिलकर मनाया जश्न।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला गौतमबुद्धनगर में मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है। जिसमें ग्रेटर नोएडा मंडल में पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे महेश शर्मा को दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। महेश शर्मा सभी को साथ लेकर जमीनी स्तर पर काम करने की वजह से समाज में उनकी अच्छी पकड है।अपनी पार्टी के लिये दिन-रात काम करने वाले एक सच्चे कार्यकर्ता हैं। ख़ुशी के इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नौएडा मण्डल के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा के आवास पर जाकर उन्हें शाल उढाकर और मिठाई खिलाकर और गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया गया। देर रात तक उनके निवास पर बँधायी देने वालों का ताँता लगा रहा। इस मौके मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो पुनः जो जिम्मेदारी है, उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूँगा। और सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सभी कार्य पूरी निष्ठा के साथ किए जाएंगे और 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का जो 400 सीटों का लक्ष्य है, उसे पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button