Greater NoidaGreater noida news

केन्द्र सरकार का अंतरिम बजट । गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की आवश्यकताएं, आकांक्षाएं और कल्याण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता। विनित प्रधान बांजरपुर

केन्द्र सरकार का अंतरिम बजट ।गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की आवश्यकताएं, आकांक्षाएं और कल्याण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता। विनित प्रधान बांजरपुर

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। देश की वित्त मंत्री ने बजट पेश किया तो इसमें लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है इस बारे में युवा नेता विनीत प्रधान बांजरपुर का कहना है यह अंतरिम बजट सामाजिक न्याय, सर्वसमावेशी विकास और आधारभूत संरचनाओं के लिहाज से दूरदर्शितापूर्ण और क्रांतिकारी है। उन्होंने कहा कि बजट विकसित भारत का एक विजन प्रस्तुत करने वाला बजट है। बजट में भारत के सर्वांगीण विकास के प्रावधान देखने को मिल रहे हैं। देश का पूंजीगत व्यय 11% और बढ़ा दिया गया है। अब यह 11 लाख करोड़ होगा। पूंजीगत व्यय से देश में एक तरफ आधारभूत संरचना मजबूत होगी। वहीं निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेगी। वहीं बड़ी मात्रा में रोजगार का सृजन होगा और विकसित भारत के सपने के साकार करने भारत तेज गति से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अंतरिम बजट ने यह स्पष्ट कर दिया है गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की आवश्यकताएं, आकांक्षाएं और कल्याण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button