GautambudhnagarGreater Noida

गौतमबुद्धनगर लोकसभा के अन्तर्गत आने वाली तीनों विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी हुए शामिल

गौतमबुद्धनगर लोकसभा के अन्तर्गत आने वाली तीनों विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी हुए शामिल

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर लोकसभा के अन्तर्गत आने वाली तीनों विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम प्रातः 10 बजे दादरी के आरवी नॉर्थलैंड कॉलेज चिटहैरा के हाल में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के आयोजन में भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद डा. महेश शर्मा पहंुचें। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का स्वागत पुष्प गुच्छ भेट कर भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सतेन्द्र शिशौदिया, जिलाध्यक्ष भाजपा गौतमबुद्धनगर गजेन्द्र मावी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ। दादरी में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में दादरी के सभी 674 बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी तथा बूथ कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे और चुनावी रणनीति के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी।जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर गजेंद्र मावी ने मुख्य अतिथि भूपेन्द्र चौधरी का स्वागत करते उनकी संगठनात्मक शैली की जानकारी दी और आज की इस बैठक को कामकाजी बैठक के रूप में बताया उन्होंने कहा कि आज जो यहां पर उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ता हैं वही पार्टी की मुख्य रचना से संबंधित हैं जिसमें बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी है।कार्यक्रम के क्रम में डा. महेश शर्मा जेवर विधानसभा में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की उपस्थिति में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी व अन्य पदाधिकारियों के साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुये तथा उनसे एक बार पुनः गौतमबुद्ध नगर लोकसभा निर्वाचन सीट से कमल खिलाने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जी के संबोधन ने बूथ अध्यक्षों में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। सभी ने मिलकर गौतमबुद्ध नगर में कमल खिलाने का संकल्प लिया।सायं 6 बजे नोएडा के सैक्टर 12 स्थित भाउराव देवरस विद्या मंदिर में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। बूथ महासम्मेलन में नोएडा के सभी 732 बूथों के अध्यक्ष, प्रभारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। इस चुनाव के दृष्टिगत हर बूथ पर 10 यूथ के संकल्प को सफल बनाने के लिए बूथ पदाधिकारियों को जागरूक किया गया। हर बूथ पर भाजपा अधिक से अधिक मतदान करने की हर संभव प्रयास करेगी।लोकसभा के प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार ने कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भाजपा की पहचान है मोदी जी ने देश की तकदीर बदल दी है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है और इस लोकसभा चुनाव में हम सबको मिलकर इस देश की तस्वीर को नया रूप प्रदान करना है और मोदी जी के सपनों को साकार करते हुए 400 पर को सफल बनाना है।इस मौके पर पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष, सतेन्द्र शिशौदिया, जिलाध्यक्ष भाजपा गौतमबुद्धनगर गजेन्द्र मावी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी, एमएलसी नरेन्द्र माटी, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर विधायक, धीरेन्द्र सिंह, सेवानन्द शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, बिजेन्द्र भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, इन्दर नागर, रवि जिन्दल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button