GautambudhnagarGreater Noida

गौतमबुद्धनगर लोकसभा चुनाव। क्या इस बार कटेगा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा का टिकट? पूर्व डी.एम. बी. एन. सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल लगातार कर रहे हैं जनसंपर्क

गौतमबुद्धनगर लोकसभा चुनाव।क्या इस बार कटेगा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा का टिकट? पूर्व डी.एम. बी. एन. सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल लगातार कर रहे हैं जनसंपर्क

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। हाल ही में कई राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित हुए जिससे भारतीय जनता पार्टी को बड़ी राहत मिली है और सभी की जुबान पर है कि 2024 में भी भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहेगा गौतमबुद्धनगर लोकसभा जहां से भारतीय जनता पार्टी से डॉक्टर महेश शर्मा सांसद हैं इसी सीट से काफी समय से पूर्व डीएम बी. एन. सिंह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल जनता से लगातार संपर्क में है और कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और कभी-कभी लोगों में चर्चा भी होती है कि इस बार गौतमबुद्धनगर लोकसभा से प्रत्याशी बदलेगा तो यह बहस भी तेज हो गई है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार गौतमबुद्धनगर से किसे प्रत्याशी बनाएगी हालांकि बी. एन.सिंह एक अधिकारी हैं उनके समर्थक दावा कर रहे हैं कि गौतमबुद्धनगर से इस बार वह चुनाव लड़ेंगे और गोपाल कृष्ण अग्रवाल जो भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता है उनके समर्थक भी दावा करते हैं कि इस बार भाजपा ने प्रत्याशी बनाएगी लेकिन भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के समर्थक दावा करते हैं कि गौतमबुद्धनगर से भाजपा से सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ही प्रत्याशी होंगे और रिकॉर्ड तोड़ जीत इस बार हासिल होगी। अगर जमीनी स्तर की बात की जाए तो गौतम बुद्ध नगर लोकसभा पर कई लोगों की नजर है और सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्थिति में है तो काफी समय से कई लोग यहां इस सीट पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और दावा भी कर रहे हैं कि उन्हें यहां से प्रत्याशी घोषित किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button