GautambudhnagarGreater Noida

रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाली महिला पुलिसकर्मी प्रियंका अरोड़ा को महिला उन्नति संस्था संगठन ने किया सम्मानित

रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाली महिला पुलिसकर्मी प्रियंका अरोड़ा को महिला उन्नति संस्था संगठन ने किया सम्मानित

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। अमेरिका में 19 से 25 नवम्बर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय पुलिस फायर गेम्स में महिला एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाली गौतमबुद्धनगर के थाना ईकोटेक थर्ड मे तैनात महिला पुलिसकर्मी प्रियंका अरोड़ा को संगठन सदस्यों ने नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया। महिला सिपाही द्वारा हासिल इस उपलब्धि पर महिला उन्नति संस्था सदस्यों ने थाना ईकोटेक थर्ड पहुंचकर महिला सिपाही का शाॅल ओढ़ाकर एव नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान देते हुए संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने कहा कि बेटियां बोझ नही उम्मीद है आने वाले कल की आज बेटियां हर क्षेत्र मे सफलता के झंडे गाड़ रही है , पश्चिम की अध्यक्ष डा. वंदना सिंह ने महिलाओ की इन उपलब्धियों को अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि इससे लोगो की सोच मे भी बदलाव आयेगा वहीं स्वर्ण पदक विजेता प्रियंका अरोड़ा ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा खेलों की तैयारी मे काफी सहयोग मिलता है तभी यह संभव हो पाता है, सरकार का “मिशन शक्ति” अभियान महिलाओ के लिए सफलता के अनेकों द्वार खोल रहा है।इस अवसर पर कार्डिनेटर मनोज झा उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी प्रदेश महासचिव डा. ओमवीर बघेल और अजयपाल भाटी सचिव उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button