GautambudhnagarGreater Noida

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने “गोपाल की चौपाल” का आयोजन कर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने “गोपाल की चौपाल” का आयोजन कर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने खुर्जा विधानसभा के अंतर्गत सारंगपुर, सौदा हबीबपुर गांव का दौरा किया।”गोपाल की चौपाल” कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा अगर 2047 तक आपको विकसित भारत देखना है तो उसके लिए तीसरी बार मोदी सरकार को चुनिए और मोदी की गारंटी पर अपना भरोसा बनाए रखिए। भाजपा प्रवक्ता ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा को जीताने के लिए जन समूह से आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने ग्रामवासियों को नमो सेवा केंद्र की जानकारी देते हुए कहा कि नमो सेवा केंद्र आप लोगों की सुविधा के लिए खुला है। यहां पर आप जाकर निशुल्क में किसी भी सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उससे जुड़ सकते हैं।इस अवसर पर मुनेंद्र चोधरी, चन्द्रभान सिंह, योगेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, राकेश प्रधान, विजेंद्र राघव एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button